Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 23 अगस्त 2026
मेष राशिफल : भाग्य का साथ मिलेगा, कार्यों में रहेंगे आशावादी आज चंद्रदेव नीच अवस्था से मुक्त हो गए हैं और धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धार्मिक कामों में रुझान बढ़ेगा। कार्यों के लेकर आशावादी रहेंगे और मन में राहत महसूस होगी। हालांकि, गंडमूल जारी है इसलिए इस भाव से जुड़ा कोई नया बड़ा काम आज भी टाल दीजिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ आ गए हैं। लिहाजा, बौद्धिक आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्पष्ट संचार बढ़ेगा, लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचिए। घर-परिवार से जुड़े मामलों में गुरुदेव अकेले उच्च राशि में हैं, शुभ फल मिलेगा। शुक्रदेव छठवें भाव में नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए दिखावे की प्रवृत्ति रहेगी। आप अपनी इमेज को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। भाई बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए।
वृषभ राशिफल : धन के फैसले जल्दबाजी में न लें आज किसी गुप्त मामले में चंद्रदेव नीच अवस्था से मुक्त हो गए हैं, मन को राहत महसूस होगी। हालांकि, गंडमूल जारी है इसलिए कोई नया बड़ा परिवर्तनकारी कार्य आज के लिए टाल दें। घर-परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ आ गए हैं, घर में बौद्धिक विचार-विमर्श होगा। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है, बातें साफ होंगी, मन को राहत मिलेगी। कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके बारीकी से काम करने की तारीफ होगी। भाई-बहन का साथ और शुभ सलाह मिलेगी, फल जल्द मिलेगा। संतान या प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए इन दोनों विषयों से जुड़े मामले को सावधानी से संभालें। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला मत लीजिए, हाथ रोककर रखिए।
मिथुन राशिफल : जीवनसाथी संग मिलेगी भावनात्मक राहत आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ चंद्रदेव नीच अवस्था से मुक्त हो गए हैं, रिश्ते में राहत और आशावाद महसूस होगा। सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ आ गए हैं, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप बातों के बीच छिपी मंशा को साफ समझ पाएंगे। आपके कम्युनिकेशन में अलग तरह की धार दिखेगी। भाई-बहन के साथ रिश्तों में स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ेगा, पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। धन के मामलों में गुरुदेव अकेले उच्च राशि में हैं, जो शुभ फल देंगे। घर-परिवार से जुड़े मामलों में परिजनों की आलोचना करने से बचिए। व्यक्तित्व में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में सक्रिय हैं, जो आपको साहस और ऊर्जा देते रहेंगे, लेकिन काम को जल्दबाजी में निपटाने से बचना जरूरी है।
कर्क राशिफल : व्यक्तित्व में आपका ज्ञान झलकेगा, मिलेगा सम्मान आज आपकी राशि में गुरुदेव अकेले उच्च राशि में हैं, शुभ फल और सही सलाह मिलेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। चंद्रदेव नीच अवस्था से मुक्त हो गए हैं, जिससे मन को राहत महसूस होगी। हालांकि, गंडमूल जारी है इसलिए सेहत से जुड़ा कोई नया बड़ा बदलाव आज टाल दीजिए, धैर्य रखिए। धन के मामलों में सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ आ गए हैं, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है, आर्थिक मामलों में बौद्धिक आत्मविश्वास बढ़ेगा, कोई नया अवसर भी दिख सकता है। आज आपको आर्थिक फायदा हो सकता है, सोच समझकर आगे बढ़िए। भाई-बहन के साथ रिश्तों में गर्माहट बनाए रखें। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं।
सिंह राशिफल : व्यक्तित्व में झलकेगा आत्मविश्वास आज सूर्यदेव, बुधदेव और केतुदेव तीनों आपकी ही राशि में साथ आ गए हैं, जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। आत्मविश्वास, स्पष्ट संचार और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। इस दुर्लभ संयोग के बावजूद आपको अति-आत्मविश्वास या अहंकार से बचकर रहना चाहिए और विनम्रता बनाए रखनी चाहिए। चंद्रदेव नीच अवस्था से मुक्त हो गए हैं, जिससे संतान पक्ष को लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी। प्रेम संबंध में राहत महसूस होगी। धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की मौजूदगी के चलते जीवन में सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा। दोस्तों के साथ वित्तीय लेन-देन में मंगलदेव सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, दोस्तों का साथ मिलने से आप खुद को शक्तिशाली रखेंगे। एकांत में गुरुदेव अकेले उच्च राशि में हैं, जिससे आत्मचिंतन करने से आपको फायदा मिलेगा। सावधानी बस इतनी रखिए कि आज अपनी बात मनवाने की जिद मत कीजिए।
कन्या राशिफल : करियर में लीडरशिप के रोल निभाएंगे आज आपकी राशि में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं। खुद की छवि को सुधारने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। चंद्रदेव नीच अवस्था से मुक्त हो गए हैं, जिससे मां की सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी में राहत महसूस होगी। हालांकि, गंडमूल जारी है इसलिए घर से जुड़ा कोई नया बड़ा काम आज भी टाल दीजिए। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव आपको लीडरशिप के रोल में आपको आगे रखेंगे। मगर, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए। गुरुदेव की उच्च राशि की वजह से दोस्तों से शुभ सहयोग मिलेगा, समय के साथ फल दिखेगा। एकांत में सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ हैं, अकेले वक्त में बौद्धिक स्पष्टता मिलेगी, मन को दिशा मिलेगी।
तुला राशिफल : भाई-बहन से मिलेगी भावनात्मक राहत आज भाई बहन से बातचीत में राहत महसूस होगी। करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव के उच्च राशि में होने से शुभ फल मिलेंगे, तरक्की के संकेत हैं। सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में लाभ स्थान में होने से सामाजिक दायरे में आपकी बात का वजन बढ़ेगा, नए मौके भी मिल सकते हैं। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी मनोवांक्षित वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े काम में लाभ मिल सकता है या नए कॉन्टेक्ट्स बन सकते हैं। द्वादश भाव में नीच के शुक्रदेव आपको आराम पसंद बनाने के साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी करा सकते हैं। व्यसनों से बचकर रहें।
वृश्चिक राशिफल : आर्थिक पक्ष मजबूत होने से मन रहेगा प्रसन्न आज चंद्रदेव नीच अवस्था से मुक्त हो गए हैं, जिससे आपको राहत महसूस होगी और चीजों को लेकर आप आशावादी रहेंग। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। करियर के मोर्चे पर सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ हैं। बौद्धिक रूप से आप चीजों को बेहतर तरीके से संभाल सकेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, लेकिन अकड़ मत दिखाइए। भाग्य भाव में गुरुदेव के उच्च राशि में होने से शुभ फल मिलेगा। दोस्तों की तरफ से आर्थिक मदद के साथ ही क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे और रिलेक्स करने का प्लान बनेगा। विरोधी पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। मगर, मंगलदेव की स्थिति की वजह से गुप्त मामलों में भी आपका कोई अशुभ नहीं होगा।शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 11उपाय: क्रोध और वाद-विवाद की स्थितियों से हमेशा दूर रहें।
धनु राशिफल : आज मिलेगी बड़ी भावनात्मक राहत, नए शुभ काम फिर भी टालें आज आपकी राशि में चंद्रदेव प्रवेश कर चुके हैं, इससे आपको बड़ी भावनात्मक राहत मिलेगी और आशावादी महसूस करेंगे। हालांकि, धनु राशि का शुरुआती हिस्सा गंडमूल में आता है, इसलिए आज भी कोई नया बड़ा शुभ काम मत शुरू कीजिए। भाग्य और धार्मिक कामों में सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ हैं। बौद्धिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे र आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। करियर के मोर्चे पर काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचिए। जो कमियां आपको दिख रही हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश कीजिए। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ बहुत ऊर्जी के साथ काम करेंगे।शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
मकर राशिफल : जीवनसाथी के साथ बढ़ेगी आपसी समझ आज एकांत में आपको मानसिक राहत मिलेगी। नींद गहरी आ सकती है। योग या ध्यान करने के लिए दिन अच्छा है। खर्च से जुड़े मामलों में राहत महसूस नहीं होगी क्योंकि आप खरीदारी करना जारी रखेंगे। सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में परिवर्तन के भाव में होने से कोई पुराना मुद्दा अचानक सामने आ सकता है, जिसे आप अपने बुद्धि-विवेक और साहस के बल पर हल कर सकेंगे। साझेदारी के भाव में गुरुदेव के उच्च राशि में होने से रिश्ते में शुभ फल मिलेगा, आपसी समझ भी बढ़ेगी। भाग्य स्थान में शुक्रदेव नीच राशि में होकर भी आपको सुख दिलाते रहेंगे। धार्मिक विषयों पर अनुचित टीका-टिप्पणी न करें। सेहत ठीक रहेगी और रोजमर्रा के कामों को आप ऊर्जा के साथ करेंगे। अपने नीचे काम करने वालों के साथ अच्छी तरह से पेश आएं।
कुंभ राशिफल : दोस्तों का मिलेगा पूरा साथ, इच्छा पूरी होगी आज दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा और इच्छापूर्ति होगी। बड़े भाई-बहनों का साथ मिल सकता है या उनसे संपर्क हो सकता है। चंद्रदेव के धनु राशि में आने से करियर के क्षेत्र में मिल रही मानसिक परेशानी से राहत मिलेगी। साझेदारी के भाव में सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ हैं, रिश्ते में बौद्धिक आत्मविश्वास बढ़ेगा, पुरानी दूरी भी कम हो सकती है, आपसी समझ बढ़ेगी। सेहत को लेकर गुरुदेव उच्च राशि में हैं, शुभ फल मिलेगा, पुरानी शारीरिक परेशानी भी दूर हो सकती है। संतान खेल के क्षेत्र में सक्रिय रह सकती है। प्रेम संबंध में अपनी वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक काम में टेक्निकल स्किल का प्रयोग करेंगे।शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 12उपाय: अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सेवकों को खुश रखें।
मीन राशिफल : कार्यस्थल में मिलेगी खुशी, घर में अच्छा रहेगा माहौल आज आपके करियर के क्षेत्र में चंद्रदेव की मौजूदगी से आपको राहत महसूस होगी। कार्यस्थल में मन लगा रहेगा। घर में अच्छा माहौल रहेगा। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में संतान अच्छा प्रदर्शन करेगी। प्रेम संबंध में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रचनात्मक कामों में आप अपने ज्ञान का अच्छा इस्तेमाल कर सकेंगे। घर में आपको कंफर्ट मिलेगा। मां का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सेहत का पाया ठीक रहेगा। दिनचर्या से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-बुधदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ होने से नई ऊर्जा महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बातें हो सकती हैं या कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।
