नेपाल में बड़ा हादसा! दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

0

काठमांडु: इस वक्त की बड़ी खबर नेपाल से सामने आ रही है। यहां नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों के टकराने से हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा नेपाल के सोलुखुंबु में हुआ है, जब दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में घटनास्थल के पास ही कई लोग खड़े देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है।

दरअसल, नेपाल के सोलुखुंबु में दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, फिस्टेल और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए। प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि फेरीचे हेलीपैड पर उतरने के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के पंखों के टकराने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *