पीएम मोदी आज करेंगे पुणे मेट्रो के नए कॉरिडोर का उद्घाटन, 4 नए रूट की भी रखेंगे नींव

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 3 नवंबर को पुणे मेट्रो की नई पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होने से शहर के प्रमुख IT हब हिंजवड़ी और शिवाजीनगर के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। खास बात यह है कि इस पूरे कॉरिडोर का संचालन महिला ऑपरेटर करेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो के दूसरे चरण के तहत चार नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। इन सभी परियोजनाओं पर करीब 21,800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पुणे के कई प्रमुख इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले समय में ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। यह कॉरिडोर मान से जिला न्यायालय मेट्रो स्टेशन तक जाएगा और हिंजवड़ी के IT हब को शिवाजीनगर से जोड़ेगा।इस रूट के शुरू होने से हजारों IT कर्मचारियों को रोजाना आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क पर निजी वाहनों का दबाव और ट्रैफिक जाम कम करने में भी मदद मिलेगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *