‘हनुमान अंश’ देखकर मंत्रमुग्ध हुए Varun Dhawan, बोले- ये फिल्म नहीं; कुछ दिव्य एहसास है

0

वरुण धवन उन सितारों की सूची में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से जयादा कमाई कर डाली है। दिन पर दिन कलेक्शन में बढ़त देखने को मिल रही है। इस बीच, वरुण अपनी मां करुणा धवन के साथ यह फिल्म देखने पहुंचे और लोगों से भी इसे देखने का आग्रह किया।

अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, “कृपया सिनेमाघर जाकर ‘हनुमान अंश’ देखें। मैं अभी अपनी मां के साथ गया था और यह एक अद्भुत अनुभव था। अपने माता-पिता को ले जाएं, अपने दोस्तों के साथ जाएं। मैं इस फिल्म की सभी को पुरजोर सिफारिश करता हूं।”

उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा, “किसी ने मुझे यह वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा था, न ही किसी ने मुझे फोन किया था; मैं बस इसे करना चाहता था।”

अभिनेता ने कहा, “मेरा बचपन से ही भगवान हनुमान से एक विशेष जुड़ाव रहा है, लेकिन यह कुछ और ही है। यह विशुद्ध रूप से निर्मित फिल्म है। मैं इसे फिल्म भी नहीं कहूंगा; यह कुछ दिव्य है। आप जाइए और इसका अनुभव कीजिए।”

उन्होंने फिल्म से जुड़े लोगों, खासकर अभिनेता शोभिनव सत्या और निर्देशक की जमकर तारीफ की।

बता दें, कंगना रनौत, वीरेंद्र सहवाग, निर्देशक मधुर भंडारकर और आदित्य धर भी ‘हनुमान अंश’ को अपना समर्थन दे चुके हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *