शादी के 5 साल बाद परमिश वर्मा पत्नी गीत ग्रेवाल से ले रहे तलाक? हरमन बरार संग रिश्ता किया कंफर्म!

0

पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. शादी शुदा होने के बाद भी सिंगर का नाम एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बरार से जुड़ रहा है. यहां तक की परमिश और हरमन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसके बाद सिंगर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. वहीं अब ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सिंगर ने पोस्ट शेयर किया है. लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए सिंगर ने अपनी पत्नी के बारे में भी बात की है और हरमन बरार संग रिश्ते को कंफर्म किया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर एक्टर ने नोट में क्या कुछ कहा.

दरअसल परमिश वर्मा का नाम लंबे समय से एक्ट्रेस हरमन बरार से जुड़ रहा है. वहीं हाल ही में सिंगर ने हरमन को बर्थडे विश करते हुए ‘लव’ कहा. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हरमन की फोटो शेयर कर परमिश वर्मा ने उन्हें लव कहकर संबोधित किया. इसके बाद से उनके फैंस का शक और गहरा हो गया. वहीं अब परमिश वर्मा ने नोट के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है. सिंगर और एक्टर ने कहा, ‘पुरुष होने के नाते आपको आसानी से मनोवैज्ञानिक रूप से बलि का बकरा बना दिया जाता है—जेंडर पर दोष मढ़ना, कहानी को सरल बनाना और भीड़ को नैतिक रूप से श्रेष्ठ महसूस करने का मौका मिल जाता है. मैं इसकी मानसिकता को समझता हूं और बिना किसी शिकायत के इस बोझ को स्वीकार करता हूं.’

सिंगर ने आगे कहा, ‘जब मैं डूब रहा था, तो मुझे बचाने कोई नहीं आया. मैंने अपने नतीजों का सामना खुद किया, अपना दर्द खुद सहा और फिर से खड़ा होना सीखा. पुरुष होने का मतलब यह भी है. अपनी पूर्व पत्नी का सम्मान करना, आज मेरी जिंदगी में जो महिला है उसका सम्मान करना और कड़वाहट को कभी भी मर्दानगी न समझना—यह भी पुरुषत्व है. मर्दानगी वह नहीं है जो अच्छाई का दिखावा करके कमजोरी छिपाती हो, भीड़ में शामिल होकर चालाकी करती हो, ध्यान और पैसे के लिए किसी एजेंडे को बढ़ावा देती हो और कायरता को नैतिकता का नाम देती हो. मैं जानता हूं कि मैं क्या हूं. भीड़ के साथ घुटनों के बल चलने पर मिलने वाली वाहवाही के बजाय, मैं अपनी जगह पर मजबूती से खड़े रहने के कारण नफरत का पात्र बनना पसंद करूंगा. मुझे उस पुरुष पर गर्व है जो मैं बना हूं.’

अपनी पोस्ट के जरिए परमिश वर्मा ने ये तो कंफर्म कर दिया कि वो अपनी पत्नी के अलावा किसी और महिला के साथ भी रिश्ते में हैं. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है. लेकिन पिछले दिनों के पोस्ट देखकर ये महिला कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस हरमन बरार ही हैं. वहीं दूसरी महिला संग रिश्ते में आने के बाद सिंगर ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि उनकी पत्नी के साथ उनका रिश्ता टूट गया है. जाहिर सी बात है कि दूसरी महिला संग रिश्ते में आने के बाद वो अपनी पत्नी से तलाक ही लेने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने इस बात कपर कोई मुहर नहीं लगाई है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *