परिजनों को 21 लाख का मुआवजा और भाई को नौकरी, करंट लगने से छात्रा ज्योति की मौत पर PU और परिवार में समझौता

0

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत के मामले में बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और मृतका के परिजनों के बीच सहमति बन गई। प्रशासन ने परिजनों को 21 लाख रुपये का मुआवजा देने और मृतका के छोटे भाई को नौकरी देने की घोषणा की, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए।

समझौते के बाद ज्योति के शव का डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव लेकर जाएंगे।

इससे पहले परिजन और छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई, आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *