पंजाब यूनिवर्सिटी में PhD स्कॉलर की करंट लगने से हुई मौत
चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से एक PHD स्कॉलर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 साल की ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ज्योति क्लास लगाने के लिए गर्ल्स हॉस्टल से जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में करंट लगने से वह अचानक जमीन पर गिर गई। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने उसे देखा और फिर आनन-फानन में लेकर उसे अस्पताल गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुबह से बारिश के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी के परिसर में काफी पानी भर गया ता। जब ये हादसा हुआ तब वहां पर पानी भरा हुआ था। फिलहाल ज्योति की मौत के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों ने VC ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। वहीं VC के नहीं आने पर गुस्साए छात्र VC ऑफिस का गेट तोड़ कर अंदर भी घुस गए।
