CJP प्रोटेस्ट के दौरान PM मोदी को लेकर अपमानजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, X अकाउंट्स को भेजा नोटिस

0

दिल्ली पुलिस ने राजधानी और दूसरी जगहों पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और सुरक्षा बलों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस जारी किए हैं. अपमानजनक पोस्ट करने वालों में कुछ न्यूज़ पोर्टल भी शामिल हैं. NDTV को मिली जानकारी के मुकाबिक, पुलिस ने उन लोगों के बारे में जानकारी मांगने के लिए एक्स अकाउंट्स को नोटिस भेजे हैं, जिन्होंने अपनी पोस्ट में अपमानजनक और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया था. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि नोटिस कितने एक्स अकाउंट्स को जारी किए गए हैं.

पुलिस ने यह एक्शन विरोध-प्रदर्शनों के दौरान और उसके बाद अपलोड किए गए सोशल मीडिया कंटेंट की समीक्षा के बाद लिया है. पुलिस ने कानून के उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था पर संभावित असर को देखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स की जांच-पड़ताल की.दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि उसने विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी झूठी बातें, अफवाहें और डीपफेक वीडियो फैलाने वाले पाकिस्तान से जुड़े 400 से ज़्यादा सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की है.

दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे पोस्ट और वीडियो हटाने का निर्देश दिया था, जिनमें पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कही गई थीं.  ये पोस्ट जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च से जुड़ी हिंसा के दौरान अपलोड किए गए थे.

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *