6 दिनों के ब्रेक के बाद फिर बहाल हुई अमरनाथ यात्रा
खराब मौसम और मूसलाधार बारिश के चलते पिछले 6 दिनों से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार सुबह दोबारा बहाल कर दी गई है। मौसम में सुधार और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू होने के बाद जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं के नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया गया।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 2:40 बजे 18वें जत्थे में कुल 6,269 तीर्थयात्री जम्मू से रवाना हुए। कड़े सुरक्षा पहरे के बीच 223 वाहनों के काफिले में रवाना हुए इस जत्थे में 1,470 महिलाएं, 25 बच्चे और 54 साधु शामिल हैं। प्रशासन ने इस जत्थे को केवल बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना किया है, जबकि पहलगाम मार्ग के लिए कोई काफिला नहीं भेजा गया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
