चंडीगढ़ पुलिस के 10 सब-इंस्पेक्टरों को मिला इंस्पेक्टर का स्थानीय रैंक, चंद्रमुखी मान भी शामिल

0

चंडीगढ़ पुलिस के 10 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर (एक्जीक्यूटिव कैडर) का स्थानीय रैंक (Local Rank) प्रदान किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों को पंजाब पुलिस नियम 13.2ए के तहत तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर का स्थानीय रैंक दिया गया है। हालांकि यह पदोन्नति केवल स्थानीय रैंक के रूप में होगी और इसके साथ किसी प्रकार का वित्तीय लाभ या वरिष्ठता का दावा मान्य नहीं होगा।

स्थानीय रैंक पाने वाले अधिकारियों में एसआई रवदीप सिंह, चंद्रमुखी मान, दलजीत सिंह, सुरेश कुमार, जसकिरनदीप कौर, सूर्य प्रकाश, प्रेम सिंह, हरमेक सिंह, कुलविंदर कौर और गुरविंदर सिंह शामिल हैं।

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच, आपराधिक मामला या आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आती है, तो उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस के उनके मूल पद सब-इंस्पेक्टर पर वापस भेजा जा सकता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *