स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 1 बच्चे की मौत, 10 घायल

0

मुंबई में एक स्कूल बस पर बड़ा पेड़ गिरने से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई है और 10 घायल हो गए। घटना चेंबूर रोड नंबर 11 पर हुई। घायल बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। बस में कुल 13 बच्चे सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा मुंबई के चेंबूर इलाके में दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ। बस जब 11 नंबर रोड से गुजर रही थी, तभी उसके ऊपर अचानक पेड़ आ गिरा। इस घटना में 10 बच्चे घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को पत्र लिखकर पेड़ों की छंटाई या उन्हें हटाने की मांग की थी, क्योंकि इलाके में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *