सुरक्षा बहाली को लेकर हरभजन सिंह पहुंचे हाईकोर्ट, सरकार से मांगा जवाब
राज्यसभा सदस्य और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है. उन्होंने यह भी मांग की है कि उनके आवास के बाहर “गद्दार” शब्द लिखने वाली भीड़ के खिलाफ कार्रवाई की जाए. हाईकोर्ट ने याचिका पर जवाब देने के लिए पंजाब सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया है. इसके अलावा, अदालत ने सरकार को हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
