ट्रंप ने एक बार फिर युद्ध रोकने के ईरानी प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के युद्ध रोकने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार देर रात कहा, “मैं ईरान के वार्ता के नए प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता। ईरान का नेतृत्व भ्रमित और बुरी तरह विभाजित है। वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन आपस में सहमत नहीं हो पा रहे हैं।” इससे पहले, ईरान ने 26 और 27 अप्रैल को भी अपना प्रस्ताव भेजा था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ईरान ने अपने नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं किया है, जिससे ट्रंप नाखुश हैं। ईरान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोला जाना चाहिए, परमाणु मुद्दे पर वार्ता में चर्चा की जाएगी। जबकि ट्रंप दोनों बातें एक साथ चाहते हैं। ट्रंप ने कहा है कि वार्ता के लिए आने से पहले ईरान को समृद्ध यूरेनियम सौंपना होगा। इस बीच, अमेरिका ने अपने नाटो सहयोगी जर्मनी से 5,000 सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इससे पहले, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा था कि ईरान अमेरिका को अपमानित कर रहा है। इससे ट्रंप नाराज हो गए थे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *