भाजपा की प्रचंड लहर के आगे कांग्रेस की दाल गलने वाली नहीं : बंतो कटारिया

0

 

विश्वास फाउंडेशन में दीदी श्री कृष्ण मूर्ति जी से मिला विजयश्री का आशीर्वाद : बंतो कटारिया

जनता ने मोदी जी को देश का प्रधान सेवक बनाने की ठान ली है : बंतो कटारिया

जनसंपर्क अभियान के तहत जगह-जगह हुआ बंतो कटारिया का स्वागत

पंचकूला : अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र के मौजिज और प्रमुख लोग जगह-जगह बंतो कटारिया का स्वागत कर रहे हैं। रविवार को बंतो कटारिया पंचकूला स्थित विश्वास फाउंडेशन, बीकेएम विश्वास स्कूल, सेक्टर-9 पहुंची और यहां दीदी श्री कृष्ण मूर्ति जी से विजय का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा अंबाला व पंचकूला में कई स्थानों का दौरा कर बंतो कटारिया ने लोगों से समर्थन मांगा।

श्रीमती कटारिया ने पंचकूला के चुनाव कार्यालय में भी गईं और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। बंतो कटारिया ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का लोगों में जुनून और जोश हर जगह देखा जा रहा है। अंबाला क्षेत्र में माहौल मोदीमय बना हुआ है। 10 सालों में हुए विकास कार्यों से अंबाला लोकसभा की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि मोदी और हरियाणा की भाजपा सरकार ने अंबाला क्षेत्र का कायापलट किया है। अगले पांच साल में अंबाला में हर सुख सुविधा लोगों को मिलेगी। कांग्रेस ने विकास से जनता को कोसों दूर रखा बंतो कटरिया ने कहा कि पूरे हरियाणा में मोदी के नाम की आंधी चल रही है। भाजपा की इस प्रचंड लहर के आगे कांग्रेस की दाल गलने वाली नहीं है। जनसंपर्क अभियान के तहत श्रीमती कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है

जिसने कभी विकास की बात तक नहीं की। लोगों को विकास से कोसो दूर रखा। 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश और प्रदेश में हर तरफ विकास हुआ है। सड़कों का जाल बिछा है, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। युवाओं का भविष्य भाजपा सरकार में ही सुरक्षित * श्रीमती कटारिया ने कहा जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। मोदी जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहे अपार समर्थन ने तय कर दिया है कि 25 मई को जनता मोदी की गारंटी पर वोट करते हुए कमल का बटन दबाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास और आने वाली पीढ़ी तथा युवाओं के उज्जवल भविष्य भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। पीएम मोदी की गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की आर्थिक उन्नति की गारंटी पक्की* श्रीमती कटारिया ने कहा कि देश की जनता मोदी जी के साथ है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा 400 का जादूई आंकड़ा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से पार करेगी। श्रीमती कटारिया ने कहा कि वह जगह-जगह गई है, हर जगह मोदी जी की ही चर्चा है। देश और प्रदेश की देवतुल्य जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को ही प्रधान सेवक की जिम्मेदारी देगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आर्थिक उन्नति की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी निश्चित तौर पर अपनी अन्य गारंटियों की तरह ये गारंटी भी पूरी करेंगे और देश को महाशक्ति बनाने का संकल्प भी पूरा करेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *