‘कोई बेईमानी करेगा तो छोड़ेंगे नहीं’, बागी सांसदों को संजय राउत की चेतावनी
शिवसेना यूबीटी में टूट की खबरों को लेकर पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद फरोख्त की गई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस किसी को जाना है वह इस्तीफा देकर जाए।
उन्होंने कहा, “कोई बेईमानी करेगा तो छोड़ेंगे नहीं। जिसको जाना है इस्तीफा दे और जाए। किसी ने साईबाबा की शपथ ली तो किसी ने मां की शपथ ली। जनता अब चुप नहीं बैठेगी। बागी सांसदों को छोड़ेंगे नहीं, शिवसेना हमारी मां है।”
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
