अमेय फांउडेशन की महिलाओं ने निकाला शहर में आक्रोश मार्च

0

अमेय फांउडेशन की महिलाओं ने निकाला शहर में आक्रोश मार्च

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश— आभा बंसल

मोहाली। कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार को शहर में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। अमेय फाउंडेशन की महिला सदस्यों द्वारा फाउंडेशन की चेयरपर्सन व समाजसेविका आभा बंसल की अगुवाई में फेज 7 की मुख्य लाइटों से सोहाना तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान आंतकवाद के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग करते हुए महिलाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। साथ ही आंतकवाद का पुतला भी जलाया गया।

 

मार्च के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धाजंलि भेंट करते हुए आभा बंसल ने केंद्र सरकार से परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है और आतंकवाद के खिलाफ आज पूरा देश एकजुट है। जो लोग हिंसा की भाषा समझते हैं अब उन्हें उसी भाषा में जवाब देना आवश्यक है। इसलिए उनकी फाउंडेशन केंद्र सरकार से मांग करती है कि इस संबंधी जल्द कारवाई की जाए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *