पंचकूला एनकाउंटर: पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

0

पंचकूला : बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे क्राइम ब्रांच-19 की टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेश निवासी भिवानी और दीपेश निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। मामले में आगे की जांच जारी है तथा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *