समुद्र के नीचे मिला खजाना, ऑयल इंडिया ने ढूंढ निकाला प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार,

0

पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अंडमान अपतटीय क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार खोज लिया है। इससे सीमांत बेसिन इलाके के आने वाले सालों में महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन उत्पादक क्षेत्र के रूप में उभरने की संभावना मजबूत हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि ये ताजा खोज विजयपुरम-3 अन्वेषण कुएं में की गई है, जो अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर गहरे समुद्री क्षेत्र में स्थित है। ये ऑयल इंडिया द्वारा इस क्षेत्र में खोदा गया दूसरा सफल गैस-युक्त कुआं है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *