लुधियाना की फैक्ट्री में लीक हुई जहरीली गैस, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत… कई मजदूर हुए बेहोश

0

लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस के अचानक रिसाव से दहशत फैल गई. इस घटना में एक पिता और पुत्र की दम घुटने से मौत हो गई, वहीं एक और शख्स की भी जान गई है. हालांकि, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना में कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. कुछ मजदूर बेहोश हो गए हैं और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कारखाने में काम सामान्य रूप से चल रहा था कि अचानक गैस पाइपलाइन या सिलेंडर से गैस रिसने लगी. कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस पूरे कारखाने में फैल गई. गैस का प्रभाव इतना तीव्र था कि वहां मौजूद श्रमिकों को भागने का मौका भी नहीं मिला. दम घुटने और आंखों में गंभीर जलन के कारण कई श्रमिक कारखाने के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े.

दुर्घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई. लोगों को अंदर से निकालने के प्रयास किए गए. मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और पुत्र अमित के रूप में हुई है. दोनों मशीन के नीचे से निकल रही मिट्टी को ट्रॉली में भरने गए थे.

इसी दौरान दोनों गैस लीक की चपेट में आ गए. परिवार के अनुसार, मान सिंह और अमित दोनों ही परिवार के कमाने वाले सदस्य थे. अमित की दो बहनें और एक छोटा भाई भी है. अमित विवाहित थे. उनकी पत्नी गृहिणी हैं और उनकी एक साल की बेटी है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *