कल जींद से PM मोदी देंगे देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात, दिखाएंगे हरी झंडी
हरियाणा में 17 जुलाई का दिन रेल और राजनीति, दोनों के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी में है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आए पांच नेताओं को जिला स्तरीय आयोजनों में विशिष्ट अतिथि बनाकर पार्टी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
भाजपा सरकार ने इस बड़े विकास कार्य को एक बड़े सियासी अवसर में तब्दील कर दिया है। इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरियाणा के सभी 21 जिलों में किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार और भाजपा संगठन ने जमीनी स्तर पर एक मजबूत व्यूहरचना तैयार की है।
