वैष्णो देवी से लेकर अमरनाथ तक की यात्रा दूसरे दिन भी रही स्थगित

0

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते बारिश से राहत के आसार नहीं जताए हैं। मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं आज दूसरे दिन भी माता वैष्णो देवी और अमरनाथ की यात्रा स्थगित रही। बता दें कि इससे पहले शनिवार को खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी और अमरनाथ की यात्राओं को स्थगित कर दिया गया था। वहीं इन दोनों ही यात्राओं पर निकले श्रद्धालु जगह-जगह रास्ते में रुके हुए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *