पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए और घायल सैलानियों की याद में श्री अंब साहिब गुरुद्वारा में विशेष अरदास समागम

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए और घायल सैलानियों की याद में श्री अंब साहिब गुरुद्वारा में विशेष अरदास समागम
मोहाली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने और घायल हुए सैलानियों की स्मृति में शिरोमणि अकाली दल हलका मोहाली की ओर से गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में विशेष अरदास समागम आयोजित किया गया। यह समागम हलका मोहाली के मुख्य सेवादार परविंदर सिंह सोहाना की अगुवाई में करवाया गया, जिसमें श्री सुखमनी साहिब के पाठ और कीर्तन के बाद शहीदों की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। समागम में शिरोमणि अकाली दल की समस्त लीडरशिप के साथ बड़ी संख्या में संगत भी मौजूद रही।
समागम को संबोधित करते हुए परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि केंद्र सरकार की कथित लापरवाही के चलते देश को कई अनमोल जानें गंवानी पड़ीं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां करीब 2000 पर्यटक मौजूद थे, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए न तो कोई पुख्ता इंतज़ाम था और न ही वहां एक भी सुरक्षाकर्मी तैनात था।
इस मौके पर बीबी कुलदीप कौर कंग, हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, कमलजीत सिंह रूबी, सरबजीत सिंह पारस, प्रदीप सिंह भारज, परमजीत सिंह गिल, करम सिंह बाबरा, तरसेम सिंह गंधो, रमनदीप सिंह बावा, जतिंदरपाल सिंह जेपी, जसबीर सिंह जस्सा, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर भाई राजिंदर सिंह टौहड़ा, हेड ग्रंथी ज्ञानी चरण सिंह, मलकीत सिंह दाऊं, अमन पूनिया, बलविंदर सिंह लखनौर, अवतार सिंह दाऊं, बलजीत सिंह दैड़ी, निर्मल सिंह माणकमाजरा, गुरप्रीत सिंह तंगौरी, बलवीर सिंह पत्तों, गुरविंदर सिंह गिंदा, नंबरदार हरिंदर सिंह सुघड़, हैप्पी सनेटा, करमजीत सिंह मौली, कुलदीप सिंह बैरमपुर, जरनैल सिंह, केसर सिंह बलौंगी, सुरिंदर सिंह गरेवाल, हरपाल सिंह बठलाणा, सोहन सिंह चप्पड़चिड़ी कलां, नवजोत सिंह ज्योति, एडवोकेट गगनदीप सिंह सोहाना, नवाब सियाऊ, अजीत सिंह मौली, टिका नगारी, जीत सिंह मैनेजर, गिंदा कैलौं, कुलवीर सिंह सैदपुर, अमरदीप सिंह, जगतार सिंह चाचोमाजरा और कई गुरुद्वारा एवं वेलफेयर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।