चंडीगढ़ की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में गटर का पानी:सब्जियां-फल, बदबू और दलदल में खरीदारी

0

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में गंदगी और बदहाल व्यवस्था ने एक बार फिर प्रशासन और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वही मंडी है, जहां से पूरे चंडीगढ़ में रोजाना फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद सप्लाई किए जाते हैं।

इसके बावजूद मंडी की सड़कों पर कई दिनों से गटर का गंदा पानी भरा हुआ है। चारों ओर बदबू फैली हुई है और लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि यह बरसात का पानी नहीं, बल्कि सीवर और गटर का पानी है, जो लंबे समय से मंडी की सड़कों पर जमा है। ऐसे माहौल में फल और सब्जियों की खरीद-बिक्री हो रही है, जिससे शहरवासियों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *