बारिश बनी काल, बंद दुकान का जर्जर छज्जा ढहा, दो युवकों की मौत

0

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित चावला कॉलोनी में लगातार हो रही बारिश के बीच एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. दरअसल, सोहना टी-पॉइंट के पास हाईवे किनारे स्थित एक बंद पड़ी दुकान का पुराना और जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय दोनों युवक बारिश से बचने के लिए उसी छज्जे के नीचे खड़े थे. छज्जा गिरते ही दोनों मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

वहीं, हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को तुरंत बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 मामले में प्रत्यक्षदर्शी पगला ने बताया कि, “मैं रोज की तरह वहीं रेहड़ी लगाकर काम कर रहा था. अचानक जोर की आवाज आई. दौड़कर देखा तो दो युवक मलबे के नीचे दबे हुए थे. आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *