Punjab Weather: दो दिन बारिश के बाद फिर गर्म हुआ मौसम, कल से 20 अप्रैल तक चलेगी लू; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहे और कई जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, रविवार से मौसम ने फिर करवट ली और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।
तेज धूप के कारण दोपहर के समय शहर के ज्यादातर बाजार सुनसान रहे। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहे, जिससे बाजारों में चहल-पहल कम दिखाई दी।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, बठिंडा में सबसे अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला और चंडीगढ़ में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 35 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 34.3 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 34.8 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 34.5 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ में 33.5 डिग्री सेल्सियस और फिरोजपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अप्रैल से पंजाब में मौसम और अधिक गर्म होने की संभावना है, साथ ही लू चलने की भी आशंका जताई गई है। यह लू 20 अप्रैल तक जारी रह सकती है, जिसके चलते विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now