Punjab School Education Board ने 12वीं का रिजल्ट जारी , रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी

0
Share

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड Punjab School Education Board ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा की सुजान कौर ने 100% मार्क्स के साथ पंजाब में टॉप किया है। जबकि बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 99.60% मार्क्स के साथ राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा लुधियाना की नवप्रीत कौर ने 99.40% मार्क्स के साथ पंजाब में तीसरी पॉजिशन हासिल की है।

 

आपको बतादें कि, पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 2,96,709 लड़के-लड़कियां शामिल हुए थे। जिनमें से 92.47% यानी 2,74,378 लड़के-लड़कियां पास हुए हैं। रिजल्ट में लड़कियों का पास पर्सेंटेज 95.14% है। जबकि लड़कों का पास पर्सेंटेज 90.25% है। कुल मिलाकर लड़कियां लड़कों से अव्वल रही हैं।

 

 

 

 

 

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें?

  • पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
  • pseb.ac.in के होम पेज पर पहुंचने पर PSEB 12th Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें
  • अब Punjab Board 12th Exam 2023 का अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा

 

About The Author

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर