पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, pseb.ac.in पर सीधे लिंक से चेक करें

0

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2026 को घोषित हो गया है। जिन भी छात्रों ने इस साल आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं के एग्जाम दिए हैं, वो अब अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं के परिणाम देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। रोल नंबर अन्य डिटेल्स भरने के बाद आप अपने मार्क्स ऑनलाइन देख सकते हैं। यहां आपको पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।

पंजाब बोर्ड ने आज दोपहर 12.30 बजे आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वीं के नतीजों की घोषणा की है। रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए आपको अपने रोल नंबर की डिटेल्स सही बॉक्स में भरकर सबमिट करनी होंगी। अगर आप आपने रोल नंबर की जानकारी भूल गए हैं, तो आपको यह अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएगा। अब यदि आपको अपना बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र भी नहीं मिल रहा है तो आप अपने स्कूल में क्लास टीचर से संपर्क कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें?

पीएसईबी 12वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • विंडो ओपन के बाद होमपेज पर आपको PSEB Class 12th Result 2026 Link दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना 12वीं का रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारियां भर दें।
  • अगर कैप्चा कोड भरने का विकल्प आता है, तो आपको इसे भी बिल्कुल वैसे ही भर देना है, जैसा ये नजर आ रहा है।
  • डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा। आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं या पीडीएफ सुरक्षित रख सकते हैं।

रिजल्ट देखने का लिंक- PSEB Punjab Board 12th Result 2026 Check Link

 

पंजाब बोर्ड 12वीं की प्रोविजनल मार्कशीट आप डिजिलॉकर के जरिए भी सुरक्षित तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको यहां बताए आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले PSEB Punjab Board Digilocker ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Login/Register पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर की लॉगइन क्रेडेंशियल भरकर सबमिट करें।
  • अगर आपका पहले से लॉगइन अकाउंट नहीं बना है, तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करना होगा।
  • बोर्ड ऑप्शन में PSEB सेलेक्ट करके Class XII Marksheet के विकल्प पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें। आपकी स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।
  • अब आप इसका प्रिंट आउट या पीडीएफ निकाल सकते हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *