पंजाब: अजनाला थाने के ASI पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान, अस्पताल में भर्ती

0

 अमृतसर। अजनाला इलाके में एएसआइ सुखचैन सिंह को बाइक पर सवार तीन युवकों ने रविवार की रात गोली मार कर जख्मी कर दिया। वारदात में सुखचैन सिंह बाल बाल बचे और गोली उनकी बाजू को छू कर पार हो गई।

घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपितों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पुलिस इस वारदात को आतंकी एंगिल और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

जानकारी के मुताबिक एएसआइ सुखचैन सिंह अमृतसर जीआरपी में तैनात हैं।रोजाना की तरफ वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अजनाला की तरफ अपने घर जा रहे थे। घर लौटते समय वह सादे कपड़ों में थे और जैसी ही उनकी बाइक जगदेव कलां गांव के पास पहुंची तो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना आरंभ कर दिया।

स्थिति को भांप कर सुखचैन सिंह ने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई और वहां से बच कर भागना चाहा, इसके बाद आरोपितों ने पीछे से उन पर फायर कर दिए। एक गोली उनकी बाजू को छू कर निकल गई। पता चला है कि बाइक पर सवार आरोपितों ने तीन फायर किए थे।

लेकिन जख्मी पुलिस क्रमी ने बाइक भगाई और आरोपितों को गच्चा देने में कामयाब हो गए। इसके बाद वह किसी तरह पुलिस को जानकारी देककर पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच गए।

बता दें इससे पहले एएसआइ जोगा सिंह, एएसआइ जसवंत सिंह और फिर एएसआइ हरजीत सिंह को गोली मार कर निशाना बनाया जा चुका है। जसवंत सिंह की किस्मत अच्छी होने का कारण उनकी जान बच गई थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर