चंडीगढ़ में नए वेंडिंग जोन के विरोध में प्रदर्शन, फैसला वापस न लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

0

चंडीगढ़ में नए वेंडिंग जोन बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में शहर की विभिन्न बूथ मार्केटों के व्यापारी और उनके प्रतिनिधियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर नए वेंडिंग जोन बनाने का फैसला वापस लेने की मांग की गई।

व्यापारियों का कहना है कि शहर पहले से ही पार्किंग, सीवरेज और पानी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में नए वेंडिंग जोन बनने से बूथ मार्केट, शोरूम संचालकों और आम लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। उनका कहना है कि शहर में पहले से कई वेंडिंग जोन मौजूद हैं, इसलिए नए जोन बनाने की आवश्यकता नहीं है।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि नए वेंडिंग जोन बनाने के बजाय मौजूदा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए और अवैध वेंडरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। व्यापारियों का आरोप है कि फुटपाथों और सड़कों पर अवैध वेंडरों के कारण ग्राहकों को आने-जाने, खरीदारी और पार्किंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जबकि कार्रवाई के नाम पर केवल चालान काटे जाते हैं और समस्या जस की तस बनी रहती है।

प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने नया वेंडिंग जोन बनाने का फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *