प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं’, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- जल्द होगा भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर समझौता

0

भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की.

उन्होंने न केवल पीएम मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया बल्कि यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता (India US Trade Deal) जल्द होने की उम्मीद है. यह बयान ऐसे समय आया है जब नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच व्यापार वार्ताएं निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं और दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं. ट्रंप ने कहा कि वर्षों तक भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार में फायदा उठाया.

उनके अनुसार भारत अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाता था जबकि अमेरिका को उतना लाभ नहीं मिल पाता था. हालांकि उन्होंने दावा किया कि अब स्थिति बदल चुकी है और अमेरिका भारत के साथ व्यापार से अच्छा राजस्व कमा रहा है. इसके साथ ही ट्रंप ने भरोसा जताया कि दोनों देश अंततः एक व्यापार समझौते तक पहुंच जाएंगे.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *