जालंधर ब्लास्ट केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार; BJP नेता के घर फेंका था ग्रेनेड

0

Jalandhar Blast News: जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाला आरोपित गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सैदुल अमीन के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है।

इससे पहले इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले के मास्टरमाइंड का नाम जीशान अख्तर है जो लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का करीबी साथी है। इस ब्लास्ट में शामिल ई- रिक्शा को भी पुलिस ने रिकवर कर लिया था। इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव साढ़े पांच बजे जालंधर पुलिस लाइन में मीडिया से बात करने वाले हैं।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से सैदुल अमीन निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *