स्विट्जरलैंड में दर्दनाक बस दुर्घटना, कई पर्यटकों की गई जान; रेस्क्यू जारी
स्विट्जरलैंड के पूर्वी कैंटन ग्राउबुंडेन में गुरुवार को एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुश गांव के पास हुई। स्विस ब्रॉडकास्टर एसआरएफ के मुताबिक, यह हादसा सुश और जेर्नेज गांव के बीच सड़क पर हुआ।
डच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में नीदरलैंड के पर्यटक सवार थे। डच टूर ऑपरेटर ओएडी के ग्राहक इस बस में थे। डच अखबार डी टेलीग्राफ के अनुसार बस में 48 लोग सवार थे, हालांकि पुलिस ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की है।
ग्राउबुंडेन कैंटन पुलिस ने बताया कि मौके पर आपातकालीन टीमें पहुंचाई गईं। बचाव कार्य में कई हेलीकॉप्टर भी शामिल किए गए।
डच ट्रैवल एसोसिएशन एएनवीआर की प्रवक्ता ने कहा कि ये डच पर्यटक हैं, लेकिन अभी हम यह नहीं बता सकते कि कितने लोग मारे गए या घायल हुए हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
