बास्केटबॉल कोर्ट में खेलते समय गिरा पोल, बच्चे की रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में सोमवार शाम करीब 7:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी के बास्केटबॉल कोर्ट में खेल रहे बच्चों के दौरान अचानक बास्केटबॉल का पोल गिर गया।
इस हादसे में डॉ. दलाल के पुत्र कार्तिक दलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल कार्तिक को तुरंत आरवी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर आए हैं। नौ महीने में चौथी बार हादसा हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों और निवासियों का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद सोसायटी के किसी भी आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चे और उसके परिवार की सहायता नहीं की। इससे लोगों में प्रबंधन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।
