तीन देशों के दौरे पर निकले पीएम मोदी, इंडो-पैसिफिक सहयोग पर रहेगा फोकस

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। 6 से 11 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में वह इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। इस दौरान सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और ‘महासागर’ विजन को मजबूत करेगी। साथ ही स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे। यहां वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे और योग्याकार्ता स्थित प्रांबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे, जिसे भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जाता है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचेंगे, जहां वह प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ से मुलाकात कर रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में वह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जाएंगे और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत करेंगे। साथ ही तीनों देशों में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *