“जनसेवा और विकास की नई मिसाल बनेंगे पार्थ, वार्ड के हर नागरिक की उम्मीदों पर उतरेंगे खरा” : नायब सैनी

0

नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र वार्ड नम्बर 6 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पार्थ गुप्ता को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “विजयी भव” का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने सर्वसमाज द्वारा आयोजित भाजपा समर्थन रैली में भी भाग लिया और मुख्यमंत्री से चुनावी मार्गदर्शन लिया। पार्थ गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने एक युवा और शिक्षित उम्मीदवार पर विश्वास जताकर युवाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पिछले लगभग 50 वर्षों से पार्टी और समाज सेवा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने दादा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता के पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा के लिए समर्पित रहने की बात कही।

इससे पहले पार्थ गुप्ता ने सेक्टर-16, 17 और 18 में आयोजित इनडोर बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ संवाद किया। बैठकों में उन्होंने अपनी कार्यशैली, विकास दृष्टि और वार्ड के लिए योजनाओं को लेकर लोगों को अवगत कराया। उन्होंने वार्डवासियों से 10 मई को भाजपा के कमल निशान के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक युवा, शिक्षित और मेहनती उम्मीदवार को विजयी बनाकर वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत करने में योगदान दें।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *