हिमाचल में अगले 48 घंटे भारी: 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह के बाद सक्रिय हुए मानसून से पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, कुल्लू के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 18 जुलाई की मध्यरात्रि (आज रात) से लेकर 23 जुलाई तक मानसून के बेहद सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।
इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा का दौर देखने को मिलेगा। विशेष रूप से राज्य के मध्य पहाड़ी इलाकों और उससे सटे निचले पहाड़ी व मैदानी जिलों के लिए भारी चेतावनी जारी की है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
