हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, 15 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट

0

हरियाणा में पिछले दिनों सुस्त पड़ा मानसून अब एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज रात से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. 15 अगस्त तक ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

मानसून टर्फ उत्तर की ओर खिसकने के आसार: मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि, “आज मानसून टर्फ की अक्षय रेखा के उत्तर की तरफ खिसकने और राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बनने से हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी. इसके प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है.”

15 अगस्त तक बारिश का दौर: मौसम विभाग के मुताबिक आज रात से 15 अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है. बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में मामूली गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

बीते 24 घंटों में हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरुग्राम स्थित नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी AWS में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 37.1°C रहा. चंडीगढ़ में 36.4°C, अंबाला में 36.2°C, हिसार और रोहतक में 35.4°C तथा करनाल में 34.5°C तापमान दर्ज किया गया.

गुरुग्राम में रात सबसे ठंडी: दिन में जहां गुरुग्राम सबसे गर्म रहा, वहीं रात के तापमान में प्रदेश में मामूली गिरावट दर्ज हुई. औसत न्यूनतम तापमान में 0.1°C की कमी आई. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 22.0°C रहा, जो सामान्य से 4.3°C कम है. चंडीगढ़ में 24.4°C, पंचकूला में 24.8°C, भिवानी में 25°C और करनाल में 25.3°C तापमान दर्ज किया गया.

बारिश से तापमान में आएगी राहत: मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल और बारिश का असर दिन के तापमान पर दिखाई देगा. तेज धूप से बढ़े पारे में गिरावट आने की संभावना है. वहीं, बादलों की मौजूदगी के कारण रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. किसानों और आम लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर