हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 10 जिलों में येलो अलर्ट, भारी बारिश का खतरा
हरियाणा में बारिशों का दौर शुरू हो गया है. मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिला है. बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली मिली है. IMD ने राज्य के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, गरज-चमक और कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि 8 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा.
हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना भी जताई है. वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
