विनेश फोगाट को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड चैम्पियनशिप ट्रायल से हुई छुट्टी, दिल्ली HC ने खारिज की मांग
विनेश फोगाट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली हाईकोर्ट ने 2026 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के भारतीय चयन ट्रायल में उन्हें शामिल करने से मना कर दिया है. फोगाट की रेसलिंग में वापसी की उम्मीदें अब खत्म हो गई हैं. 14 सितंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ट्रायल होने वाला है. अब फोगाट इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगी. फोगाट ने ट्रायल में उतरने की अनुमति मांगी थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया.
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दिया आदेश
10 सितंबर को विनेश फोगाट की याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने फोगाट की अंतरिम राहत की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने साफ कर दिया कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की शर्तों में किसी एक खिलाड़ी को छूट नहीं बिल्कुल नहीं दी जा सकती. कोर्ट ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए नियम एक समान रूप से लागू होते हैं.
दरअसल विनेश फोगाट ने कोर्ट से मैटेरनिटी लीव से वापसी के बाद 2026 सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के वुमेंस चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी थी. फोगाट ने 7 सितंबर को WFI द्वारा जारी उस सर्कुलर पर रोक लगाने की मांग भी की थी, जिसमें चयन ट्रायल के लिए मानदंड तय किए गए हैं.
