दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, चालक फरार

0

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. सोमवार, 6 अप्रैल को गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुसी एक कार सवार लोगों ने स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंक दी. घटना के बाद आरोपी उसी कार से मौके से फरार हो गए.

चश्मदीदों के मुताबिक, कार विधानसभा परिसर में घुसने के बाद कुछ देर तक अंदर रही, फिर बाहर निकलकर तेजी से भाग गई.

दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 से जबरन घुसी, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया. कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता भी रख गया.  दिल्ली पुलिस ने कहा कि गाड़ी की तलाश जारी है. उस गेट पर CRPF तैनात थी. अधिकारियों ने बताया कि कार चला रहे शख्स ने अपना चेहरा ढक रखा था. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे यह घटना हुई.

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *