हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, 400 फीट खाई में गिरी गाड़ी; भतीजे की मौत व चाचा की हालत गंभीर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बेहद भयानक हादसा पेश आया है। चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में यह हादसा हुआ है। भरमौर-थल्ला मार्ग का हिस्सा धंसने से सुंकू टपरी के समीप एक पिकअप करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है।

मृतक की पहचान मदन लाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव पंसेई के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल मनोज कुमार पुत्र पवन कुमार को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गहरी खाई से निकालकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया। घायल को नाजुक हालत में मेडिकल कालेज चंबा रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप भरमौर से पंसेई की ओर जा रही थी। रात करीब 10 बजे जब पिकअप सुंकू टपरी के पास पहुंची, तो अचानक सड़क का डंगा धंस गया। ऐसे में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और देखते ही देखते पिकअप सीधे गहरी खाई में समा गई।

हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। हादसे का शिकार हुए दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद पंसेई गांव सहित पूरे भरमौर क्षेत्र में माहौल गमगीन है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस थाना भरमौर ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे डंगा धंसना ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दुर्घटना का पुष्टि एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *