अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी पकड़: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिठाई के डिब्बों से 96 लाख का गांजा बरामद

0

अमृतसर। कस्टम विभाग ने एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैंकाक से आए यात्री के बैग से मिठाई के डिब्बों में छिपा 964 ग्राम गांजा बरामद किया।

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने यह बरामदगी की है। एपीआईएस ( एडवांस्ड पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम) और बैगेज की जांच के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार संबंधित यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एसएल-214 के जरिए अमृतसर पहुंचा था। जांच के दौरान उसके सामान में रखे चार मिठाई के डिब्बों में गांजा छिपाकर लाया जा रहा था। बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 96 लाख रुपये बताई जा रही है।

कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *