Janhvi Kapoor Traditional Look: जाह्नवी कपूर ने फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं, लहंगा साड़ी में आईं नजर
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स को ‘हैप्पी न्यू ईयर’ विश किया। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत रंग बिरंगी लहंगा साड़ी पहनी हुई थीं। यह साड़ी पारंपरिक और आधुनिकता का बेहतरीन मेल दिखा रही थी। उनका ये लुक बहुत ही आकर्षक था, जो उनकी सादगी और एथनिक स्टाइल को दिखा रहा था।
बता दें, जाह्नवी ने जो लहंगा साड़ी पहनी थी, वह पारंपरिक सिल्क फैब्रिक से बनी हुई थी। उनका ब्लाउज बैंगनी रंग का सिल्क ब्लाउज था, जिसमें गोल्ड एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था। ब्लाउज के बैकलेस डिजाइन ने जाह्नवी के लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया था। इस ब्लाउज को उन्होंने एक हल्के नीले रंग के कंजीवरम सिल्क लहंगे के साथ पेयर किया था, जो जरी के काम से सजा हुआ था।
जाह्नवी ने इस पारंपरिक लुक को पूरा करने के लिए एक बैंगनी रंग की चिफॉन दुपट्टा पहना, जिसे उन्होंने साड़ी के पल्लू की तरह अपने शरीर पर लपेटा था। दुपट्टे के किनारे पर हल्के नीले ब्रोकेड बॉर्डर थे, जो पूरे लुक में एक खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट कर रहे थे।
उनके इस लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए उंगलियों में रिंग्स और कानों में डाइमंड इयररिंग्स पहने थे। नेकलेस में भी बारीकी से की गई डाइमंड दिखाई दे रहे थे, जो उनकी सादगी को बढ़ा रही थी। वहीं अपने बालों की आधे ऊपर और आधे नीचे की हेयरस्टाइल बनाई थी, जो उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल दे रही थी।
उनके मेकअप की बात की जाए तो आंखों पर मस्कारा, फेदर्ड आइब्रो, और हल्के गुलाबी रंग की लिप्स और चीक टोन था। उनकी त्वचा पर ग्लो था, जो उनके चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को और भी निखार रहा था। इस खूबसूरत और पारंपरिक लुक ने जाह्नवी को और भी ग्लैमरस और रॉयल लुक दिया। यह लुक परफेक्ट एथनिक आउटफिट के लिए परफेक्ट दिखाई दिया है। जाह्नवी कपूर का यह न्यू ईयर लुक निश्चित रूप से उनके फैंस के दिलों में बस गया है।