तरंग शक्ति अभ्यास में भारत की वायु ताकत का प्रदर्शन, अमेरिका-फ्रांस समेत 40 देशों ने लिया हिस्सा
बहुदेशीय वायुसैनिक अभ्यास “तरंग शक्ति” का दूसरा संस्करण 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित होगा। इसमें अमेरिका और फ्रांस सहित 40 से अधिक देश अपने प्रमुख युद्धक विमानों के साथ हिस्सा लेंगे।

भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में अपने मुख्य विमानों को उतारेगी, जिनमें राफेल व सुखोई-30 युद्धक विमान शामिल हैं।
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के सपोर्ट प्लेटफार्म, जैसे- एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट, परिवहन विमान और हवा में ईंधन भरने वाले टैंकर भी इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। ‘तरंग शक्ति’ के पहले संस्करण का आयोजन 2024 में किया गया था