फाजिल्का में भीषण रोड एक्सीडेंट, क्रूजर-पिकअप की टक्कर में तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत, 11 घायल

0

पंजाब के फाजिल्का में दो गाड़ियों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत नाजुक है। जानकारी के मुताबिक, फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर गांव बहक खास के नजदीक ये सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि क्रूजर SUV क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के शिकार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसकी वजह से मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग जलालाबाद के गांव टिवाना के रहने वाले थे। मृतक के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बताया कि उनके परिवार के करीब 13 लोग क्रूजर SUV में सवार होकर फाजिल्का के गांव करनीखेड़ा में उनके चाचा के लड़के की शादी में आए थे। शादी के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे कि फाजिल्का फिरोजपुर हाइवे पर गांव बहक ख़ास के पास पिकअप गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में उनके परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। संदीप सिंह के मुताबिक उसका भतीजा और भतीजी दोनों की मौत हुई। वहीं गाड़ी में सवार परिवार की माता और ड्राइवर की भी मौत हो गई। जबकि बाकी भी गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फ़ोर्स ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है।

सरकारी अस्पताल के एसएमओ डाक्टर एरिक ने बताया कि इस हादसे के दौरान उनके अस्पताल में कुल 16 लोगों को लाया गया था। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। जिनमें तीन बच्चे भी शामिल है। उन्होंने कहा कि तीन बच्चों सहित पांच लोग मृतक पाए गए हैं। जबकि 11 लोग घायल है। जिनमें से भी चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

घटना की सूचना के बाद जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कम्बोज भी मौक़े पर पहुंचे, जिन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर फाजिल्का के एसपी सतिन्दर कुमार ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इससे पहले तरन तारन नेशनल हाईवे नंबर-54 पर शनिवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *