हरियाणा में IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानें किसे कहां किया तैनात
हरियाणा सरकार द्वारा दो प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंधी राज्यपाल की और से आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश के अनुसार, सचिन गुप्ता अंबाला के नए डीसी होंगे। वे अजय सिंह तोमर की जिम्मेवारी संभालेंगे। वहीं प्रदीप दहिया को रोहतक डीसी की जिम्मेदारी दी गई। वे सचिन गुप्ता का स्थान लेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।


RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
