लुधियाना भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर तालाब में गिरी गाड़ी; AAP के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

0

पंजाब के जगराओं-रायकोट रोड स्थित गांव बस्सियां के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस की टक्कर के बाद एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गहरे छप्पड़ (तालाब) में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में आम आदमी पार्टी के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी से जुड़े ये कार्यकर्ता नकोदर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात अपनी कार से दिड़बा लौट रहे थे।रात करीब 1:15 बजे जगराओं से लगभग 12 किलोमीटर दूर गांव बस्सियां के पास रायकोट रोड पर तेज रफ्तार कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सड़क किनारे बने छप्पड़ में जा गिरी। कार इतनी तेजी से पानी में समाई कि सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर