हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबियत, देर रात अचानक हुए बीमार, इलाज के लिए सुबह-सुबह IGMC पहुंचे

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार सुबह अचानक आईजीएमसी पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई थी। लिहाजा उपचार करवाने के लिए सुबह अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने इस दौरान उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वहीं, ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। मुख्यमंत्री करीब आठ बजे यहां से लौट आए। डॉक्टरों ने इस दौरान उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

सीएम के स्वास्थ्य के बारे में आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। अब वह ठीक है और उन्हें घर भेज दिया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल ही कैबिनेट मीटिंग ली और पूरी तरह स्वस्थ थे। देर रात को ही अचानक उनके पेट में दर्द उठा।

बता दें कि इससे पहले भी बीते वर्ष CM सुक्खू बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस बताया था। एक सप्ताह तक AIIMS दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटे थे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर