Haryana Weather Update: 29 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, मौसम में नमी बढ़ने के साथ बादल छाये रहने की संभावना

0
प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव के साथ ही हवा चलने से वीरवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई है। 29 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्रदेश में वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही बादलवाई होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में हिसार का तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम में बदलाव के कारण तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। बुधवार को तापमान जहां 39 डिग्री को पार कर गया था। वहीं वीरवार रात को हवा चलने के कारण तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
इस दौरान 29 व 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है परंतु बाद में मौसम साफ व खुश्क रह सकता है।
डॉ. खीचड़ ने बताया कि शुक्रवार से हवाएं में बदलाव होगा। उत्तर-उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। प्रदेश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)जिला न्यूनतम अधिकतम अंबाला 19.8 34.4, फरीदाबाद 19.6 37.1, गुरुग्राम 17.9 35.8, हिसार 18.5 37.2, करनाल 17 34, कुरुक्षेत्र 20.7 34.3, नारनौल 19.5 37, पानीपत 17.1 34.6, रोहतक 19.6 37 रहा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *