कार उठाने से चाकूधारी हमलावर को काबू करने तक, चीन ने पेश किया यूनिट्री का ‘बॉडीगार्ड’ रोबोट H2-X
यूनिट्री रोबोटिक्स ने H2-X नामक एक नया रोबोट पेश किया है। यह रोबोट कार उठाने, हमलावर को काबू करने और सड़क दुर्घटना में फंसे लोगों को बचाने जैसी कई क्षमताएं प्रदर्शित करता है।
चीन लगातार रोबोट इंडस्ट्री में नए-नए प्रयोग कर दुनिया को चौंका रहा है। इस कड़ी में एक ऐसा रोबोट डिजाइन किया है जो आपकी सुरक्षा से लेकर आपकी जरूरत का पूरा ख्याल रखेगा। कंपनी ने इस एच2-एक्स (H2-X) रोबोट का वीडियो जारी किया है।
वीडियो में कार पर छलांग लगाने से लेकर चाकू लेकर आ रहे किसी शख्स से बचाने की कोशिश में ये रोबोट माहिर दिख रहा है। इतना ही नहीं अगर सड़क हादसे में कोई फंस जाए तो ये एच2-एक्स रोबोट अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करते हुए उसे आगे बचाने के लिए कूद पड़ेगा।
कुल मिला कर इस वीडियो को व्यक्तिगत सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। वहीं इसके बाजार में आने की तारीख की जानकारी भी नहीं है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
